राजनांदगांव स्थित संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजूकेशन, ठाकुर टोला में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी व गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रगान व राजकीय गीत के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। प्राचार्य ने प्रशिक्षणार्थियों को संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों पर संबोधित किया। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
