रायपुर। पश्चिम ज़ोन में बिना अनुमति आयोजनों और डीजे-टेंट संचालन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के निर्देशन में एसीपी स्तर पर डीजे, साउंड सिस्टम व टेंट संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट किया गया कि पुलिस की लिखित अनुमति के बिना किसी भी कार्यक्रम में सामग्री उपलब्ध कराना प्रतिबंधित रहेगा।
बैठक में कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने, यातायात व आमजन की आवाजाही बाधित न होने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने चेताया कि आदेशों के उल्लंघन पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना और अवैध आयोजनों पर रोक लगाना बताया गया।
