बस्तर में अमित शाह का आदिवासी पारंपरिक भोज के साथ सम्मान

जगदलपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लालबाग मैदान में बस्तर दशहरा से जुड़े मांझी-चालकी, मेंबर और मेंबरीन के सम्मान में आयोजित अभिनंदन भोज में शिरकत की। शाह ने बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों की सराहना करते हुए इसे अद्भुत सांस्कृतिक अनुभव बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह भोज भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण रामविचार नेताम, केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल सहित कई विधायक व जनप्रतिनिधि मौजूद