रायपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन व नगर निगम संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को साइक्लिस्ट हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। रैली नगर निगम मुख्यालय से शुरू होकर सिटी कोतवाली, चिकनी मंदिर, रविभवन, जयस्तंभ चौक, जवाहर बाजार, गांधी मैदान, रंगमंदिर से होते हुए वापस निगम कार्यालय पहुंची।
रैली में भाग लेने वाले साइक्लिस्टों को नगर निगम संस्कृति विभाग की समन्वयक निष्ठा जोशी ने ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा व अन्य अधिकारी शामिल हुए। आयोजन रायपुर महापौर मीनल चौबे, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह व निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर संपन्न हुआ।
