अधिकारियों-कर्मचारियों को सोलर प्लांट लगाने की सलाह, मिलेगा 1.08 लाख तक अनुदान

रायपुर, 5 अगस्त | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत घरों में 1 से 3 किलोवॉट तक के रूफटॉप सोलर प्लांट पर 45 हजार से 1.08 लाख रुपए तक का अनुदान मिलेगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने आवासीय परिसरों में तीन माह के भीतर सोलर प्लांट लगवाएं। किराएदार या बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले कर्मचारी वर्चुअल नेट मीटरिंग या पुश्तैनी घरों में सिस्टम लगवा सकते हैं।

साथ ही 6% ब्याज पर 10 साल के लोन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसकी EMI सामान्य बिजली बिल से कम होगी। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी पीएम सूर्यघर योजना पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।