रायपुर, 29 जुलाई। डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के वर्धमान पेट्रोल पंप में कर्मचारी से नगदी भरा बैग छीनने वाले आरोपी इन्तेशाल खान (22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चोरी की एक्टिवा से वारदात को अंजाम दिया था।
17 जुलाई को पेट्रोल पंप पर काम कर रही डोमेश्वरी साहू से आरोपी ने झपट्टा मारकर बैग चुरा लिया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने चोरी की एक्टिवा (CG 04 LJ 5433) का उपयोग किया, जिस पर खम्हारडीह थाना में पहले से केस दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी, बैग और एक्टिवा सहित कुल 50,000 रुपये का सामान बरामद किया। कार्रवाई एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम यूनिट व डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
