रायपुर। देवपुरी स्थित सतनाम चौक में मारपीट कर फरार हुए आरोपी सूर्या जोशी (19 वर्ष) को टिकरापारा पुलिस और एंटी क्राइम-साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने घटना के बाद चोरी की एक्टिवा से फरार होने की बात कबूली है, जिसे तेलीबांधा क्षेत्र से चुराया गया था।
प्रार्थी सुमित चतुर्वेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बीच-बचाव कर रहा था, तभी सूर्या और उसके साथी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक्टिवा (सीजी/04/एचजे/3913) जब्त कर ली है। आरोपी पर थाना टिकरापारा और तेलीबांधा में अलग-अलग अपराध दर्ज हैं। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
टीम में निरीक्षक विनय बघेल, परेश पाण्डेय समेत अन्य की अहम भूमिका रही।
