रायपुर, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में वर्ष 2024 के लिए भावना बोहरा और लखेश्वर बघेल को उत्कृष्ट विधायक और डॉ. राकेश पाण्डेय (दैनिक भास्कर), योगेश मिश्रा व विश्वप्रकाश पुरेना (सुदर्शन न्यूज़) को उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया गया।
राज्यपाल रमेन डेका ने समारोह में कहा, “राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित को प्राथमिकता दें।” कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई मंत्री-विधायक मौजूद रहे।
सीएम साय ने कहा, “विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, मीडिया की सजगता से कार्यवाही देशभर में सराही जाती है।” डॉ. महंत ने कहा, “पक्ष-विपक्ष में मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं।” कार्यक्रम में विधायकों के प्रबोधन पर आधारित पुस्तिका का भी विमोचन हुआ।
