रायपुर, – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत गुलमोहर का पौधा लगाया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, दोनों उप मुख्यमंत्री, वन मंत्री के साथ अन्य मंत्री व विधायक भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

