10 किलो गांजा के साथ एमपी का तस्कर गिरफ्तार

रामनगर में रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी दीपक पटेल

रायपुर।गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर साहू भवन गेट के सामने गांजा तस्करी करते हुए मध्यप्रदेश के रीवा निवासी दीपक पटेल (27) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और रामनगर पुलिस चौकी की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के बैग से 10 किलो 963 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब ₹1.10 लाख आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत केस दर्ज कर लिया है। दीपक पटेल रीवा के खजुवाकला गांव का रहने वाला है और फिलहाल चिरहुला पुलिस कॉलोनी में रह रहा था।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. उमेद सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय समेत कई जवानों की अहम भूमिका रही।