रायपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए गुढियारी क्षेत्र की चार पान दुकानों पर कार्रवाई की है। 19 जून 2025 को की गई चेकिंग के दौरान इन दुकानों से गांजा सेवन में उपयोग होने वाली सामग्री (गोगो) बरामद की गई।
जिन दुकानों पर कार्रवाई हुई, उनमें कबीर पान पैलेस (पहाड़ी चौक), लक्की पान पैलेस (दुर्गा चौक), निषाद पान पैलेस (महतारी चौक) और श्री पान पैलेस (भारत माता चौक) शामिल हैं। सभी दुकानों को सीलबंद कर संचालकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस का यह अभियान नशे की रोकथाम और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जारी है।
