डोंगरगांव। सोमवार सुबह से हो रही बारिश ने एक ओर जहां गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गाँव में बड़ा हादसा हो गया। गाँव के ही तीन मवेशी ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। यह घटना साँगिनकछार के श्मशान घाट की ओर की रास्ता में स्थित ट्रांसफार्मर के पास हुई, जो लंबे समय से खंभे गिरने की हालत में है और विभाग द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद उन खंभे की सीधा नहीं की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान संकन लाल वर्मा पिता प्यारी लाल वर्मा और अन्य दो किसान के तीन मवेशी एक बैल और दो बिछड़ बारिश के बाद चरने के लिए खेत तरफ गया था। तभी अचानक ट्रांसफार्मर से तेज आवाज के साथ करंट फैल गया और 5 मवेशी उसकी चपेट में आ गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग में फोन करके बिजली बंद करवाया जिसमें से दो पशु सुरक्षित रहा तीन की मौत हो गई।
घटना के बाद गाँव में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराज है और पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की। किसान संकन लाल वर्मा ने बताया कि मवेशी ही उसके खेती का मुख्य सहारा थे। “अब मेरे पास खेती करने के लिए कुछ नहीं बचा। यह नुकसान मेरी पूरी साल की मेहनत पर पानी फेर देगा,” उन्होंने दुःखी मन से कहा।
यह घटना न सिर्फ बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि गाँवों में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कितनी बड़ी अनदेखी हो रही है। यदि समय रहते विभाग सजग होता, तो शायद यह जानलेवा हादसा टल सकता था।
