रायपुर। शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में आयोजित होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैण्ड एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी जोरों से हुई। इस संबंध में लगातार पुलिस को सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए सीनीयर अफसरों को कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी को क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टिकटों की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों ने दिनांक 19.01.2023 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कटोरा तालाब पास टिकटों की कालाबाजारी करते कुरूद धमतरी निवासी राहुल वारयानी एवं आकाश वारयानी को पकड़कर उनके कब्जे से 25 नग टिकट तथा दिनांक 20.01.2023 को थाना टिकरापारा क्षेत्र के पचपेढ़ी नाका पास टिकटों की कालाबाजारी करते रायपुर निवासी तनमय जैन एवं अमनदीप सिंह को पकड़कर उनके कब्जे से 19 नग टिकट जब्त कर चारों व्यक्तियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन एवं टिकरापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्रवाई की।
*इस प्रकार 2 दिनों में टिकटों की कालाबाजारी करने वाले 4 व्यक्तियों से कुल 44 नग टिकट जब्त किया गया है।*
*रायपुर पुलिस द्वारा टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर पैनी नजर रखीं जा रहीं है, टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।*
*पुलिस ने इनके खिलाफ की कार्रवाई*
*01. राहुल वारयानी पिता प्रकाश वारयानी उम्र 27 साल निवासी कुरूद गांधी चौक थाना कुरूद जिला धमतरी।*
*02. आकाश वारयानी 25 साल निवासी कुरूद गांधी चौक थाना कुरूद जिला धमतरी।*
*03. तनमय जैन 22 साल निवासी पचपेड़ी नाका सुधर्म जैन विहार टिकरापारा रायपुर।*
*04. अमनदीप सिंह 26 साल निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।*

