रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज सड़क हादसे में बाल बाल बची। कुसमी जाते वक्त मंत्री की कार काफिले की कार से टकरा गई। दरअसल ट्रक को ओवरटेक करते समय काफिला के सामने की कार धीमी हुई। इसके कारण पीछे की गाड़िया आपस में टकरा गई। हादसे में मंत्री की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीएम विष्णुदेव साय ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से फोन पर बात कर हालचाल जाना।

बता दें की हालही में मंत्री रामविचार नेताम भी बेमेतरा के पास सड़क हादसे का शिकार हुए थे। गम्भीर चोट आने पर उन्हें रायपुर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया था। रामकृष्ण अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में मंत्री रामविचार नेताम को गम्भीर चोट आई है। उनके साथ उनके ड्राइवर और एक अन्य को भी गम्भीर चोट आई थी। ऐसे में आज मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सड़क हादसे की खबर से सब चिंतित हो गए। गनीमत है कि हादसे में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके साथ चल रहे लोग सुरक्षित हैं।

हादसे के बाद सीएम साय ने लक्ष्मी राजवाड़े का कुशलक्षेम जाना। सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि बलरामपुर जिले के राजपुर में मंत्रिमंडल की साथी लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की गाड़ियों के आपस में टकराने की सूचना प्राप्त हुई। लक्ष्मी राजवाड़े से अभी फोन पर बात हुई और उन्होंने स्वयं सहित अन्य सभी के सकुशल होने की जानकारी दी है। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे।

दुर्घटना बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चारगढ़ के पास हुई। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने काफिले के साथ कुसमी जा रही थीं। इसी दौरान क्लिंकल लोड ट्रक से उनके काफिले की सामने की गाड़ी टक्कर हुई। टक्कर के बाद काफिले की गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

