अवैध पेड़ कटाई पर 2 ट्रैक्टर लकड़ी जप्त बनाई
क्षेत्र में अवैध रेत और मुरम उत्खनन पर भी कार्यवाही शुरू हुआ
डोंगरगांव घनश्याम साव
राजनांदगांव।जिले के डोंगरगांव क्षेत्र में बिना रॉयल्टी पर्ची के गिट्टी रेत अवैध परिवहन किया जा रहा था जिस पर डोंगरगांव एसडीएम मनोज कुमार मरकाम के निर्देश पर तहसीलदार प्यारे लाल नाग ने कार्रवाई करते हुए डोंगरगांव और ग्रामीण क्षेत्रों में 7 हाईवा और 3 माजदा को शुक्रवार और शनिवार दोनो दिन ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए हाईवा मे गिट्टी और माजदा में रेत से भरा हुआ था जो बिना रायल्टी पर्ची के अवैध परिवहन कर रहा था जिसे तहसीलदार पी एल नाग राजस्व विभाग की टीम और पुलिस विभाग की टीम साथ रास्ते में रोककर जांच किया जांच में हाईवा और माजदा गाड़ी वालो के पास कोई भी रॉयल्टी पर्ची नही होने के कारण सभी गाड़ियों जप्त किया गया है जप्त की कार्रवाई के बाद सभी गाड़ियों को थाना में खड़ा किया गया है जप्त की कार्रवाई में हाईवा गाड़ी क्रमांक सीजी 08 एल 3178 सीजी ए वाई 8339 सीजी 07 बी ई 1844 सीजी 08ए बी 6714 सीजी 08ए क्यू 8847 सीजी 08ए वाई 5227 सीजी 08ए एच 8141 इनके अलावा 3 माजदा गाड़ी क्रमांक सीजी 08 2617 सीजी 08 एल 2549 और एक गाड़ी में नंबर नही लिखा है सभी गाड़ियों को जप्त की कार्यवाही की गई है इनके अलावा डोंगरगांव क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी कटाई कर खरीदी बिक्री करके अवैध परिवहन कर ले जा रहे जिसे तहसीलदार ने जांच किया जिनमे दोनों 2 टैक्टर के पास कोई भी कागजात नही होने के कारण दोनो लकड़ी से भरे टैक्टर को जप्त की कार्यवाही की गई है जप्त की कार्यवाही के बाद एसडीएम मनोज कुमार मरकाम और तहसीलदार पी एल नाग ने कहा है कि अवैध उत्खनन के साथ साथ अवैध परिवहन करने वाले रेत गिट्टी और लाल ईट पर भी कार्यवाही की जाएगी यह कार्यवाही एक अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है इसके लिए राजस्व विभाग की टीम तैयार की गई है जो नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है

