बेमेतरा बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में 8 मौत,घायलों को मेकाहारा लाया गया

बेमेतरा। जिले की पिरदा बारूद फैक्ट्री में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। ब्लास्ट होने से 8 लोगों की मौत की जानकारी आई है। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के आसपास स्थित कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूचना के बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि घायलों को अंबेडकर अस्पताल लाया गया है।

घटना की सूचना पर बेरला-अविहारा पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर आई। रायपुर और दुर्ग से दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे। रायपुर से एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम भी पहुंची। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्टर रणवीर शर्मा भी मौके पर पहुंचे।