छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की मनोकामना की
रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ओडिशा के चुनावी दौरे पर हैं। गुरुवार को नुआपाड़ा विधानसभा के गांवों में चुनावी सभा को संबोधित किया। इसके बाद पतोरा डेम गए। यहां योगेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की मनोकामना की।
साव ने कहा कि, पतोरा डेम में छत्तीसगढ़ के लोग बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। डेम परिसर में भगवान भोलेनाथ का मंदिर है। माना जाता है कि, भगवान शिव यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

