9 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर दौरे पर रहेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 अप्रैल मंगलवार को जशपुर दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक सीएम विष्णु देव साय 11:35 बजे सुबह पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से जशपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। 1 बजे दीपू बगीचा जशपुर पहुंचेंगे,यहां सरहुल सरना महोत्सव में शामिल होंगे। स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर सीएम साय शाम 4:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे।