युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक, बोले पायलट-जो पार्टी के हित और जनता के साथ मिलकर कार्य करेंगे उन्हें मिलेगा टिकट

लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बनी रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में संपन्न हुईा। इस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस पार्टी के प्रभारी सचिन पायलेट एवं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारू मौजूद थेा। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर यूथ कांग्रेस की क्या भूमिका रहेगी, इसको लेकर विस्तृत रूप से बातचीत की गई एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली है ,उसमें यूथ कांग्रेस की भूमिका को तय किया गयाा। सभी वक्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनमें नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया।

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने अपने संबोधन में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में आप सभी को बेहद जिम्मेदारी के साथ कार्य करना हैा। पार्टी जिस किसी को भी टिकट देगी उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आप सभी को कार्य करना है। पार्टी आने वाले समय में युवाओं को भी बहुत सारे मौके देने वाली है और लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में नगर निगम के भी चुनाव होने वाले हैं, इसको लेकर भी यूथ कांग्रेस के साथियों को आश्वासन दिया गया कि जो साथी पार्टी के हित में और जनता के साथ मिलकर कार्य करेंगे उन्हें आने वाले चुनाव में टिकट भी दिया जाएगाा।
प्रदेश के सभी युवा कांग्रेस के साथियों को बताया गया कि जो भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली है जब इसकी पूरी रूपरेखा तय हो जाएगी तो युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को इस यात्रा में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, आप सभी को जहां-जहां से यह यात्रा गुजरने वाली है लोकसभा से लेकर ब्लॉक तक आप सभी लोगों को जनता को बताना है कि हमारे नेता राहुल गांधी आज इस जगह से गुजरने वाले हैं यह कार्य युवा कांग्रेस के साथियों का रहेगा एवं आगे की सारी व्यवस्थाएं संभालने का कार्य युवा कांग्रेस करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि हम आप सभी राष्ट्रीय और प्रदेश के नेतृत्व को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि युवा कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक अहम भूमिका निभैगी हम सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी हमारे लिए तय करेगी उसको लेकर हम जनता के बीच में जाएंगेा। साथ ही मैं आप सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय के लोगों से गुजारिश करना चाहता हूं कि जब हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ आएंगे किसी भी एक विधानसभा या ब्लॉक में युवा संवाद कार्यक्रम रखा जाए यह गुजारिश में आप सभी से करना चाहूंगा।।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पूर्व मंत्री शिव डेहरिया पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल पूर्व विधायक मोहन मरकाम,विकास उपाध्याय आदि उपस्थित थे।।