छत्तीसगढ़ सरकार ने नियुक्त और कार्यरत विधि अधिकारियों की सेवाएं की समाप्त,आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में वर्तमान में राज्य शासन की ओर से पैरवी के लिए नियुक्त एवं कार्यरत विधि अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इस संबंध में विधि और  विधायी कार्य विभाग मंत्रालय के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता एवं पैनल लॉयर की सेवाएं समाप्त की गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में हुई नियुक्तियों को समाप्त किया गया है। 15 जनवरी को ही नया आदेश जारी हुआ था जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने महाधिवक्ता कार्यालय के लिए नियुक्तियां की है। इनमें अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित 64 अधिवक्ता शामिल हैं,जिन्हें उप महाधिवक्ता,शासकीय अधिवक्ता,उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल सॉयर की नियुक्ति की गई थी।