पोस्टिंग ब्रेकिंग : आईएएस पी.दयानंद बने मुख्यमंत्री साय के सचिव

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पी. दयानंद को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया है। साथ ही सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आईएएस पी. दयानंद के प्रभार ग्रहण करने के दिनांक से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुब्रत साहू अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के प्रभार से मुक्त होंगे। इसी तरह आईएएस परदेशी सिद्धार्थ कोमल एवं आईएएस अंकित आनंद भी सचिव मुख्यमंत्री के प्रभार से मुक्त होंगे। वहीं सोलई भारती दासन भी सचिव मुख्यमंत्री के प्रभार से मुक्त होंगे। साथ ही डीडी सिंह भी सचिव मुख्यमंत्री के प्रभार से मुक्त होंगे।