मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सन्त श्री गाडगे की पूजा अर्चना की

अरपा पैरी की धार राज्यगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई
[*कार्यक्रम में गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव  गुरू दयाल सिंह बंजारे ,विधायक  आशीष छाबड़ा उपस्थित हैं।

*महान संत गाडगे जी महाराज की 147 वीं प्रदेश स्तरीय जयंती एवं सामाजिक महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होने बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम हसदा पहुंचे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल*
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का पैरा से तैयार किया गया पोट्रेट आशीष परगनिहा एवं मितान क्लब के अन्य सदस्यों द्वारा तैयार किया गया है। यह पैरा से बना सबसे अधिक लंबाई चौड़ाई का पोट्रेट है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री को किसान हितैषी निर्णय लेने एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय की वजह से तिरंगे के रंग के लड्डुओं से तौला गया। उनका स्वागत हसदा सहकारी समिति अध्यक्ष  विनोद परगनिहा, गोड़गिरी सहकारी समिति के अध्यक्ष  आशीष परगनिहा एवं अन्य सदस्यों ने किया।