रायपुर/असम। इंडियन नेशनल कांग्रेस आसाम में मंगलवार को
‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” की तैयारियों को लेकर शिविर हुआ।
इंडियन नेशनल कांग्रेस असम प्रभारी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह एवं असम की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की ऑब्ज़र्वर रंजीत रंजन की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ से रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी मौजूद थे।
