रायपुर। मध्य रेलवे के सोलापुर रेल मंडल के अंतर्गत बेलापुर, चितली- पुनतांबा जंक्शन सेक्शन के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 29 मार्च को किया जाना तय किया गया है। इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है तथा सहयोग की आशा की है।
*रद्द होने वाली गाड़ी*
दिनांक 28 मार्च को छत्रपति शिवजी महाराज टर्मिनस से चलने वाली 11039 छत्रपति शिवजी महाराज टर्मिनस-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। दिनांक 30 मार्च को गोंदिया से चलने वाली 11040 गोंदिया-छत्रपति शिवजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
*परिवर्तन मार्ग से रवाना होने वाली गाड़ी*
दिनांक 27 मार्च को हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग नागपुर-बल्हारशाह-सिकंदराबाद-वाडी जंक्शन-दौड़ होकर चलेगी ।
दिनांक 26 मार्च को हटिया से चलने वाली 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग नागपुर-बल्हारशाह-सिकंदराबाद-वाडी जंक्शन- दौड़- पुणे होकर चलेगी।
*देरी से रवाना होने वाली गाड़ी*
दिनांक 29 मार्च को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस पुणे से 4 घंटे 41 मिनिट देरी से रवाना होगी।
