रायपुर। ऑल इंडिया होम्योपैथिक रिसर्च समिट 18 और 19 मार्च को नागपुर महाराष्ट्र बर्नेट होमियोपैथिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित किया गया। इस आयोजन में सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसमें रायपुर के जाने माने होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को होम्योपैथी में उनके बेहतरीन योगदान के लिए होमियोपैथिक यूथ आइकॉन अवार्ड से पद्मश्री कैलाशखेर के हाथों सम्मानित किया गया।
डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी छत्तीसगढ़ के जाने माने होमियोपैथिक चिकित्सक हैं। इन्होंने कोरोना काल में हज़ारों मरीजों की जान होमियोपैथी उपचार के ज़रिए बचाई। समय समय पर डेंगू,चिकनपॉक्स व मौसमी बीमारियों की प्रतिरोधक दवाइयां इनके द्वारा निम्न वर्ग के लोगों को निशुल्क दी जाती है। कोविड कॉल में इन्होंने लगभग 40000 लोगयं को निशुल्क दवाइयां प्रदान की थी।
बता दें कि इस समिट के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और सिनेमा जगत की कई नामचीन हस्तियां कैलाश खेर ,असरानी ,पेंटर साहब,आशा पारेख,हेलन,हिमेश रेशमिया,आईआरएस समीर वानखेड़े सहित कई दिग्गज हस्तियां उपस्थित थी। बर्नेट होम्योपैथी द्वारा इस समागम का आयोजन किया गया।संस्था के सीएमडी डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया कि देश भर से हजारों जाने-माने होम्योपैथिक डॉक्टर भी इस समागम में हिस्सा लिए।
