साल्हेवारा पैलिमेटा मे बूथ सशक्तिकरण शुभारम्भ

साल्हेवारा–प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार, भाजपा मंडल साल्हेवारा के शक्तिकेंद्र साल्हेवारा एवं पैलिमेटा शक्तिकेंद्र सहित पुरे 10 शक्तिकेंद्र मे बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम शुभारम्भ हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप मे पूर्व विधायक कोमल जंघेल जी एवं मंडल के प्रभारी टी के चंदेल जी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम मे पूर्व विधायक कोमल जंघेल जी के द्वारा भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी का अभिभाषण पढ़ कर सुनाया गया। एवं आने वाले 10 दिनों तक बूथ सशक्तिकरण अभियान के क्रियान्वयन के लिए चर्चा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष निज़ाम सिंह मंडावी, मंडल अध्यक्ष पारासर ठाकरे, शक्तिकेंद्र के प्रभारी मनोज अग्रवाल, ललित सोनी, संतोष ठाकुर, देवसिंग ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज साहू, तुलसी यादव, रामलाल जंघेल, संतोष नामदेव, प्रहलाद मरकाम, प्रकाश जंघेल, ओमकार, मोहन नेताम, राजू जंघेल, शिव पटेल, धनराज पटेल, शिवप्रसाद मेरावी, एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।