दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का विस्तार

 

रायपुर। रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल की सुविधा 31 मार्च तक चल रही है, इस गाड़ी के परिचालन को 31 जुलाई तक विस्तार किया जा रहा है। यह गाड़ी दुर्ग से हटिया के लिये प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को यह गाड़ी दिनांक 4 अप्रैल से 27 जुलाई तक 08186 नंबर के साथ चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी यह ट्रेन हटिया से दुर्ग के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को दिनांक 5 अप्रैल से 28 जुलाई तक 08185 नंबर के साथ चलेगी। इस गाड़ी में 2 एसएलआर,5 सामान्य,1 एसी टू एवं 4 स्लीपर सहित कुल 12 कोच रहेंगे।