विधानसभा अध्यक्ष ने किया राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के वार्षिक कलेंडर का विमोचन

 

रायपुर। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ वार्षिक कलेंडर 2023 का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अपने निवास रायपुर में आज किया। इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी, प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक, कोषाध्यक्ष टी आर देवांगन, पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, विनोद वर्मा, जीआर बसोने, ओपी पाल, चितरंजन शाहा, दुलेन्द्र साहू, नागेंद्र सिंह,पवन बारले, देवशंकर जायसवाल आदि उपस्थित थे।