रायपुर। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने संस्था-रायपुर प्रेस क्लब रायपुर के विधान एवं सदस्यता पंजी के आधार पर वैध सदस्यों की मतदाता सूची का निर्धारण कर संस्था कार्यकारिणी-पदाधिकारियों एवं सदस्यों के निर्वाचन के लिए अपर कलेक्टर साहू को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
अपर कलेक्टर साहू ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 31 जनवरी को किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी-पदाधिकारियों एवं सदस्यों का निर्वाचन कराने के पूर्व वैध सदस्यों की मतदाता सूची का निर्धारण किया जाना आवश्यक है। दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी निर्धारित की गई है। इसका निराकरण 9 फरवरी को किया जाएगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 फरवरी को किया जाएगा। रायपुर प्रेस क्लब के वैध सदस्यों की मतदाता सूची के निर्धारण के लिए कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 9 में सुसंगत दस्तावेजों सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है।

