रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले चार स्टेशनों में तीन गाड़ियों का ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है । गाड़ी संख्या 18234/ 18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का करगी रोड एवं बेलगहना रेलवे स्टेशनों में, 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का करगी रोड रेलवे स्टेशन में तथा 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का बिल्हा रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा दी जा रही है। तीनों एक्सप्रेस गाड़ियों का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव दिया जा रहा है।
5 फरवरी को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस का करगी रोड रेलवे स्टेशन में 12:26 बजे पहुंचेगी तथा 12.28 बजे रवाना होगी। 5 फरवरी को इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का करगी रोड रेलवे स्टेशन में 12:46 बजे पहुंचेगी तथा 12.48 बजे रवाना होगी।
4 फरवरी को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस बेलगहना रेलवे स्टेशन में 12:42 बजे पहुंचेगी व 12:44 बजे रवाना होगी। 5 फरवर को इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस करगी रोड रेलवे स्टेशन में 12:31बजे पहुंचेगी व 12:33 बजे रवाना होगी ।
यह सुविधा 6 फरवरी को भी बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस करगी रोड रेलवे स्टेशन में 19: 52 बजे पहुंचेगी व 19:54 बजे रवाना होगी। 5 फरवरी को रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस करगी रोड रेलवे स्टेशन में 7:02 बजे पहुंचेगी व 07: 04 बजे रवाना होगी। 6 फरवरी को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस बिल्हा रेलवे स्टेशन में 19:42 बजे पहुंचेगी व 19.44 बजे रवाना होगी। 6 फरवरी को इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का बिल्हा रेलवे स्टेशन में 7.11 बजे पहुंचेगी व 7.13 बजे रवाना होगी।

