रेल परिवार रायपुर मंडल के 14 सदस्य 31 जनवरी को हुए सेवानिवृत्त

 

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत एक अधिकारी सहित 14 रेल परिवार के सदस्य जनवरी 2023 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत हुए। इस समारोह में मंडल वित्त प्रबंधक ( शिवाशीश कुमार), सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-III ( निकिता अग्रवाल), सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे । मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले एक अधिकारी श्रीलाल दास, सहायक मंडल वित्त प्रबंधकसहित 14 रेलकर्मी में परिचालन विभाग से 1, इंजीनियरिंग विभाग से 6, यांत्रिकी विभाग से 1, विद्युत विभाग से 1, वाणिज्य विभाग से 2 एवं सुरक्षा विभाग से 2 कर्मचारी शामिल है ।
सामुदायिक भवन में आयोजित सादे समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर मंडल वित्त प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र (ई-पेमेंट के माध्यम से सामान्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों कि कुल राशि रुपये 2,40,76,738/- का भुगतान किया गया। पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्त कर्मचारी का पहचान एवं पास पत्र, सेवा मेडल आदि दिनांक 31/01/2023 को प्रदान किया गया ।


सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-III ने सभी को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे से करने पर बधाई दी और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सेवानिवृत्त जीवन को अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही साथ ही सेवानिवृत्ति के दौरान मिली राशि को सही जगह निवेश करने की सलाह दी। उन्होंने सभी को सेवानिवृति के पश्चात् सुखद भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी।