इलाज के लिए मरीजों से अतिरिक्त राशि लेने और ऑडिट में गड़बड़ी पाए जाने पर पांच अस्पतालों के विरूद्ध कार्रवाई

 

रायपुर./.आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों का ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से उपचार लेने वाले मरीजों का ऑडिट किया जाता है। ऑडिट के दौरान विगत दिनों कुछ अनुबंधित निजी अस्पतालों में गड़बड़ियां पाई गई थीं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर और बिलासपुर के ऐसे पांच अस्पतालों के खिलाफ निलंबन एवं अर्थदण्ड की कार्रवाई की गई है।

संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं-सह-मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना राज्य नोडल एजेंसी, रायपुर के द्वारा ऑडिट में गड़बड़ी पाए जाने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। नवापारा रायपुर के अंजलि नर्सिंग होम, माहेर हॉस्पिटल व शाह नर्सिंग होम, बिलासपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल और रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बिलासपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल को एक साल के लिए निलंबित किया है। नवापारा रायपुर के अंजलि नर्सिंग होम के खिलाफ तीन लाख रूपए के अर्थदण्ड व एक साल के निलंबन, माहेर हॉस्पिटल के खिलाफ पांच लाख रूपए के अर्थदण्ड व एक साल के निलंबन तथा शाह नर्सिंग होम के खिलाफ तीन लाख रूपए के अर्थदण्ड व एक साल के निलंबन की कार्रवाई की गई है। रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत उपचारित मरीजों से अतिरिक्त राशि लिए जाने के मामले में छह लाख 16 हजार 834 रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया है। साथ ही इतनी ही राशि संबंधित मरीजों को वापस दिलाया गया है।

*टोल-फ्री नंबर पर कर सकते हैं शिकायत*

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में इलाज में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर मरीज या उसके परिजन सीधे टोल-फ्री नंबर 104 या 14555 में शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के आधार पर त्वरित कार्यवाही की जाती है। साथ ही उपचारित मरीजों का ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में उपलब्ध डेटा का ऑडिट भी लगातार संबंधित चिकित्सकों के द्वारा किया जाता है। गड़बड़ी पाए जाने पर राज्य नोडल एजेंसी द्वारा समय-समय पर कार्यवाही की जाती है ताकि मरीजों को निःशुल्क व समुचित उपचार मिल सके।
[1/31, 21:22] Ravi Sharma Vns Raipur: *कांग्रेस को 2023 विधानसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है भाजपा*

*भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन*

आरंग/रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत समोदा में आज समोदा मंडल का भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया साथ ही आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कार्यक्रम था जिसे देखते हुए भाजपा ने प्रदेश की जनता से किए वादों को पूरा ना करने का विरोध स्वरूप समोदा में वॉल पेंटिंग एवं नारा लिखा जिसे क्षेत्र के अधिकारी कांग्रेस सरकार की चमचागिरी का उदाहरण देते हुए भाजपा द्वारा किए गए वॉल पेंटिंग एवं नारा को मिटा दिया है। अधिकारियों द्वारा किया गया यह कार्य निंदनीय है। क्षेत्र के अधिकारी प्रदेश की कांग्रेस सरकार की दबाव में या फिर कहो तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार को खुश करने के लिए इस तरह का कार्य कर रही है। भाजपा द्वारा किया गया वॉल पेंटिंग एवं नारा लिखने का कार्य कोई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है लेकिन प्रदेश की प्रशासन द्वारा किया गया कार्य यह साबित करता है कि प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इसलिए चमचागिरी कर रहे हैं। जिसके विरोध स्वरूप आज समोदा में ही भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने खिलाफ उठ रहे आवाज को सहन नहीं कर पा रही है जिसके चलते लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा दबाव की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आदर्श आचार संहिता अभी लगी नहीं है इसके बावजूद भी भाजपा द्वारा किए गए वॉल पेंटिंग (दीवाल लेखन) एवं नारा लेखन को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मिटाकर चमचागिरी का उदाहरण दिया है। प्रदेश की भ्रष्ट सरकार बड़े-बड़े दावे तो करती है लेकिन यह दावे धरातल पर कहीं दिखती ही नहीं है। जिसके विरोध स्वरूप आज भाजपा समोदा मंडल द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार का विरोध किया गया। इस दौरान कार्यक्रम मैं जिला अध्यक्ष अभिनेश कश्यप विधानसभा प्रभारी. अनिल पांडे.. महामंत्री श्याम नारंग मंडल अध्यक्ष श्री लखन साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी मीडिया पैनालिस्ट डॉ किरण बघेल चंद्रकांत पाटील बरातू राम कुर्रे, महामंत्री भरत राय युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष खुले साहू,हितेश साहू आशीष साहू और समोदा मंडल के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।