रायपुर/29जनवरी 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपनी मंजिल तक पहुच चुकी है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि दक्षिण भारत कन्याकुमारी से चली यह यात्रा अपने मुकाम जम्मू कश्मीर पहुच चुकी है ।राहुल गांधी ने लाल किले पर झंडा फहरा कर भारत की एकता का संदेश देश और दुनिया को दिया। 12 राज्यों से गुजर चुकी है देश भर से लाखों लोग यात्रा में शामिल हुये । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम है। जिन 12 राज्यों 2 केंद्र शाषित प्रदेशो से गुजरी वहां के नागरिकों ने महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की बदहाली जैसे मुद्दो पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा चलाई जा रही मुहिम को पूरा समर्थन दिया। लोग राहुल गांधी से मिलने के लिये उतावले रहते थे। हजारो लोग पैदल चलते तथा रास्ते में, घरों की छत पर खड़े होकर स्वागत करने को तत्पर रहते थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज देने में सफल रहे है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा करने में सफल रहे। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर पंजाब तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है।

