समाज कल्याण मंत्री भेंड़िया ने निःशक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के वार्षिक केलेण्डर का किया विमोचन

 

रायपुर, 27 जनवरी 2023/समाज कल्याण मंत्री  अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के फाॅरेस्ट काॅलोनी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासकीय निःशक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के वार्षिक केलेण्डर 2023 का विमोचन किया। इस अवसर पर  भेंड़िया ने सभी शासकीय निःशक्त अधिकारी-कर्मचारियों को नव वर्ष और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जारी केलेण्डर में शासकीय अवकाशों के साथ तीज-त्यौहारों की तिथियों का उल्लेख है। संघ ने केलेण्डर के माध्यम से ‘जीते जीते रक्त दान-जाते जाते नेत्र दान‘ का भी संदेश दिया है।

भेंड़िया से सौजन्य मुलाकात के लिए पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ से अभिवादन किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक  पंकज वर्मा, छत्तीसगढ़ शासकीय निःशक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के मार्गदर्शक  संजय पाठक, प्रांतीय अध्यक्ष  सी.एम. दीक्षित(जल संसाधन विभाग) एवं संघ के सदस्यगण  महेश साहू लेखा अधिकारी वित्त विभाग, सहायक अनुभाग अधिकारी-मंत्रालय  अशीष शर्मा, निज सहायक जीएसटी मुख्यालय  प्रीतम मानिकपुरी, राज्य कर अधिकारी जीएसटी पुंगन चंद्राकर, आरएमए स्वास्थ्य विभाग अमितेश्वर सिंह सहित जल संसाधन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य शासकीय विभागों के निःशक्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।