*
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ती हुई अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ की एक मात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा रायपुर शहर में चाकूबाजी और हत्याएं आम हो गई है जिससे आम नागरिक डरा व सहमा हुआ महसूस कर रहा है। राजधानी में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस विभाग के द्वारा उठाए जा रहे कदम के बावजूद अपराध में कमी नहीं हो रहा है बल्कि अपराधियों के हौसले और भी अधिक बुलंद हो रहे हैं और छोटी छोटी विवाद पर भी लगातार चाकूबाजी और हत्या जैसी घटनाओ की अंजाम दे रहे है। जिससे राजधानी की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ऐसी स्थिति में प्रदेश के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी को पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर एक्शन प्लान तैयार करने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को फ्री हैंड करने की मांग जनता कांग्रेस ने की है। उन्होंने कहा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गृह विभाग को नए नए प्रयोग करना चाहिए और महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों की पुलिसिंग प्रणाली को अपनानी चाहिए जहां पर पुलिस को फ्री हैंड किया गया है। पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था, दो-तीन शिफ्ट में पुलिस की 8-8 घंटे की ड्यूटी, वीआईपी ड्यूटी के लिए अलग व्यवस्था जैसे अनेक प्रयोगों से अपराध में कमी आएगी।
