रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने शॉल, स्मृति-चिन्ह तथा बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मंत्री केदार कश्यप और सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
3

