खनिज विभाग की कार्रवाई: अवैध परिवहन में जेसीबी, हाइवा और दो ट्रैक्टर जब्त

राजनांदगांव। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से एक जेसीबी, एक हाइवा और दो सोल्ड ट्रैक्टर को जब्त किया है। सभी वाहनों पर खनिज संपदा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई नगरकोहरा क्षेत्र में की गई, जहां मुरुम मिट्टी का अवैध रूप से उत्खनन और परिवहन करते हुए एक जेसीबी और एक हाइवा वाहन को पकड़ा गया। यह क्षेत्र चिचोला थाना अंतर्गत आता है। जांच के दौरान वाहनों के पास आवश्यक दस्तावेज और वैध अनुमति नहीं पाए जाने पर उन्हें जब्त कर आगे की कार्रवाई की गई।
इसी तरह दूसरी कार्रवाई में दो सोल्ड ट्रैक्टर को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई डोंगरगांव क्षेत्र में की गई, जिसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को डोंगरगांव थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ खनिज संपदा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी