राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर जितेन्द्र यादव व सीईओ सुरुचि सिंह से भेंट कर मां बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ सहित जिले के धार्मिक स्थलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की।
कलेक्टर ने पहल का स्वागत करते हुए मंदिर परिसर व अन्य धार्मिक स्थलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का आश्वासन दिया तथा जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही।
संस्था ने नागरिकों व व्यापारियों से कपड़े के थैले व टोकरी के उपयोग की अपील की।
