नगर निगम जोन 8 के सहायक राजस्व निरीक्षक स्व.गिरधर शर्मा को अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

 

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के सहायक राजस्व निरीक्षक गिरधर शर्मा का विगत दिवस निधन हुआ। सोमवार को नगर निगम जोन 8 कार्यालय में जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव सहित सभी जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परमपिता परमेश्वर से आत्मा को शान्ति प्रदान करने और उनके परिवारजनों, इष्टगणों, मित्रों, सहयोगियों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने करने सभी ने प्रार्थना की।