रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के बाजार विभाग ने बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत मंगल बाजार व सखाराम दुबे स्कूल परिसर की 9 दुकानों को सीलबंद कर दिया।
आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 14 दुकानों की जांच हुई, जिसमें 5 दुकानदारों ने 1,02,312 रुपए जमा कर दुकानें सील होने से बचा लीं।
मंगल बाजार की 7 दुकानों पर 18 वर्षों से बकाया था, जबकि सखाराम दुबे स्कूल परिसर की 2 दुकानों पर भी लाखों का बकाया लंबित था। कुल 28,12,613 रुपए की वसूली शेष है। निगम ने बकायादारों को शीघ्र भुगतान की चेतावनी दी है।
