नशे के खिलाफ कड़ा संदेश: राजनांदगांव रेंज में एनडीपीएस मामलों पर कार्यशाला

राजनांदगांव। मादक पदार्थों से जुड़े प्रकरणों की प्रभावी जांच और दोषसिद्धि दर बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाइन स्थित मंगल भवन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा उपस्थित रहीं।
आईजी राव ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के मामलों में मजबूत विवेचना और कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित कर छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। एसपी शर्मा ने तकनीकी रूप से सुदृढ़ जांच और टीम वर्क पर जोर दिया।
कार्यशाला में एनडीपीएस की धाराएं, तलाशी-जप्ती की वैधानिक प्रक्रिया, साक्ष्य संधारण और चार्जशीट तैयारी पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। रेंज के चार जिलों से करीब 90 अधिकारियों ने भाग लिया। एनडीपीएस के 18 मामलों में दोषसिद्धि दिलाने वाले विवेचना अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया