रायपुर, 22 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री ने धरसीवा विधानसभा के चरोदा में मुक्तेश्वर शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने यहाँ आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में आये लोगो से भेंट मुलाक़ात की। इस दौरान खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, स्थानीय विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

