छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने राजनांदगांव सांसद और छ ग भाजपा के मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडे के डोंगरगांव अंबागढ़ चौकी मानपुर सड़क टेंडर में अमर बिल्डर के द्वारा गलत जानकारी एवं दस्तावेज प्रस्तुत कर निविदा प्राप्त करने की गंभीर आपराधिक साजिश के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग की मिली भगत से 20% बिलो के काम को 17% बिलो में करने की सांठ गांठ रूपी आर्थिक अनियमितता की शिकायत केंद्रीय मंत्री से किया जाना उजागर किया है वैसी स्थिति में अब जब सांसद जी के पास जानकारी तथ्यात्मक है तो गलत जानकारी और गलत दस्तावेज प्रस्तुत करने पर अमर बिल्डर के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ-साथ अमर बिल्डर एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर आर्थिक अनियमितता का भी अपराध दर्ज कराने की कार्यवाही करनी चाहिए और निविदा निरस्त होनी चाहिए।
दुबे ने आगे कहा कि क्योंकि यह पहली बार नहीं है की कोई सांसद छ ग की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया है इसके पूर्व रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी ने शिक्षक भर्ती सहित जंबूरी में भ्रष्टाचार की बात,दुर्ग सांसद मोदी की गारंटी घोषणा पत्र के अध्यक्ष विजय बघेल जी ने मोदी की गारंटी छ ग में पूरी नहीं होने की बात सार्वजनिक की है तो ऐसी स्थिति में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे जी को सीधे-सीधे शिकायत के साथ-साथ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की भी कार्यवाही करनी चाहिए यदि नहीं तो दस्तावेज कांग्रेस को उपलब्ध करा दे जनहित के इस मुद्दे पर कांग्रेस इस गंभीर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपराध दर्ज कराने की कार्यवाही संस्थित करेगी क्योंकि अमर बिल्डर के द्वारा निम्न स्तर के कार्य के अनेकों बातें समय-समय पर उजागर होती रही है जिसका ज्वलंत उदाहरण पेंड्री से सी आई टी तक बनी बाईपास की घटिया स्तर का निर्माण है।
