आवासीय कॉलोनियों में चोरी करने वाला आदतन चोर गिरफ्तार

रायपुर। डी.डी.नगर क्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों में सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आदतन चोर सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चार घरों में चोरी और एक दोपहिया वाहन चोरी का खुलासा हुआ है।
एण्टी क्राइम व साइबर यूनिट तथा डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, चोरी की दोपहिया, मोबाइल व एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। जब्त मशरूका की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ पूर्व में भी एक दर्जन से अधिक चोरी मामलों में जेल जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिनसे और चोरी के मामलों के खुलने की संभावना है।