राजनांदगांव। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
