उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारी का जायजा

राजनांदगांव, 3 नवम्बर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 5 नवम्बर को प्रस्तावित प्रवास को लेकर संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर एवं पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने स्टेट हाई स्कूल मैदान स्थित लखपति दीदी सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मंच, बैठक, यातायात, पार्किंग, पेयजल व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा ने सुरक्षा व ट्रैफिक प्लान की रूपरेखा प्रस्तुत की। निरीक्षण के दौरान एसएलआर श्री रूपेश कुमार, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।