रायपुर। दलदलसिवनी में गंदगी और प्रदूषण फैलाने की जनशिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जोन 9 की टीम ने गोपाल यादव की डेयरी को सीलबंद कर निगम सीमा से बाहर शिफ्ट करवा दिया।
निरीक्षण के दौरान डेयरी में भारी गंदगी पाई गई, जिसके बाद 7 पशु जप्त कर डेयरी पर ताला लगाया गया। यह कार्रवाई निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नर संतोष पांडे के मार्गदर्शन में की गई।
