गांजा, अफीम व टेबलेट के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरीना के सामने पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजा, अफीम और प्रतिबंधित टेबलेट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रमेश पेशवानी (65) पिता-पुत्र मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करता था।

एंटी क्राइम व साइबर यूनिट और थाना पंडरी की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 1.172 किलो गांजा, 100 नाइट्रोजेपम टेबलेट, 0.286 ग्राम अफीम, छोटा हाथी वाहन व मोबाइल जब्त किए गए हैं। जप्त सामान की कुल कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का बेटा मादक पदार्थ लाकर देता था, जिसे दोनों मिलकर बेचते थे। आरोपी के घर से भी मादक पदार्थ बरामद किया गया है। फरार बेटे की तलाश जारी है।

पंडरी थाने में अपराध क्रमांक 196/25 धारा 20बी(2), 18बी, 22बी, 25, 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। टीम में निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, निरीक्षक परेश पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।