हरेली पर रायपुर पुलिस की अनोखी पहल, मवेशियों को पहनाए जा रहे रेडियम कॉलर बेल्ट

रायपुर। हरेली पर्व पर रायपुर पुलिस ने सड़क हादसों से बचाव के लिए विशेष मुहिम शुरू की है। अभियान के तहत एक सप्ताह में 10,000 आवारा मवेशियों के गले में रेडियम कॉलर बेल्ट लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में अब तक 1,500 से अधिक मवेशियों को बेल्ट पहनाया जा चुका है। रात के समय बेल्ट से मवेशी दिख सकेंगे, जिससे हादसे रोके जा सकेंगे।

2024-25 में मवेशियों से टकराकर हुई 12 मौतों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस अभियान में पुलिस मितान, अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।