पीएम मोदी से संवाद ऐतिहासिक, जनकल्याण योजनाओं पर होगा मंथन: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से संवाद करेंगे। इसे लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह संवाद गौरवपूर्ण और विकास की दिशा तय करने वाला अवसर है।

अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, स्वच्छ भारत, पीएम किसान और अमृत मिशन जैसी योजनाओं की समीक्षा होगी। इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, इस पर विशेष मंथन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति को मजबूती देने में यह संवाद मील का पत्थर साबित होगा।